Hardoi News: तीन वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे
हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: कछौना। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आये कादिर व रऊफ निवासी ग्राम गोठवा समेत दीनानगर निवासी जगतराम को सबंधित न्यायालय में पेश किया गया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया तीनो वारंटी संबंधित न्यायालय के लंबित प्रकरणों में सुनवाई के दौरान गैर हाजिर चल रहे थे। वारंटियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक विशाल पुंडीर, हेड कांस्टेबल अखण्ड प्रताप, कांस्टेबल राहुल कुमार तथा आरक्षी दिलीप कुमार आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ललिया पुलिस ने तीन वारंटी दबोचे, न्यायालय भेजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.