Hardoi News: तीन घंटे में घर से लापता पांच वर्षीय बालक बरामद
हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: हरदोई। घर से लापता हुए पांच वर्षीय बालक को कोतवाली शहर पुलिस ने तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की। सांडी चुंगी स्थित प्राथमिक पाठशाला के पास रहने वाले कुशलपाल का पांच वर्षीय बेटा हर्ष बुधवार शाम करीब छह बजे घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली शहर पुलिस ने बालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश और लोगों से पूछताछ की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बालक हर्ष को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और सत्यापन के बाद बालक को उसकी मां सुनीता देवी और पिता कुशलपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.