Hardoi News: तीन किलो गांजे के एटा का शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: सवायजपुर (हरदोई), संवाददाता। जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सवायजपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गंगा एक्सप्रेस वे के अंडरपास के उबरिया खुर्द के पास से सवायजपुर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक अभियुक्त को तीन किलो अवैध गांजे और चोरी की बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सवायजपुर प्रिंस कुमार ने मंगलवार को एटा जनपद निवासी कृष्णा पुत्र भूरे जैथरा को दबोचा लिया। उसके पास से तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जो चोरी की बताई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में खलबली मची हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.