Hardoi News: तालाब में डूबने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हरदोई, सितम्बर 28 -- Hardoi News: संडीला। मुरार नगर में तालाब में डूबने से 35 वर्षीय मजदूर मान सिंह की मौत हो गई। सोमवार को उसका शव तालाब में पड़ा मिला। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गड़रियन खेड़ा मजरा नेवादा निवासी मान सिंह अपनी पत्नी तारावती और पांच बच्चों के साथ मुरार नगर में किराए के मकान में रहता था। पति-पत्नी अलग-अलग फैक्ट्रियों में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, 26 सितंबर की देर शाम घर में किसी बात को लेकर विवाद के बाद मान सिंह घर से चला गया था। सोमवार उसका शव तालाब में उतराता मिला। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.