हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: बावन। रात में मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव भदना निवासी 36 वर्षीय राजीव का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर तालाब में पड़ा देखा गया। शव पड़ा होने की जानकारी मिलते मौके पर भीड़ जमा हो गई। थानाध्यक्ष लोनार सुनील मिश्रा ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि राजीव रात में मछली पकड़ने गया था। इसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह नशे का आदी था। थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...