Hardoi News: तालाब में उतराता मिला अधेड़ का शव
हरदोई, अक्टूबर 16 -- Hardoi News: टड़ियावां। ग्राम चकतहा के पश्चिम दिशा में तालाब में ग्रामीणों ने एक अधेड़ का शव उतराता देखा। इससे हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने बताया कि शव की शिनाख्त 50 वर्षीय राजेश ग्राम बरगदिया थाना बेहटा गोकुल के रूप में की गई। मृतक के भाई विवेक ने बताया कि राजेश 12 अक्तूबर को कोतवाली देहात क्षेत्र ब्याही अपनी बेटी के घर मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था। उसके अचानक लापता होने पर कोतवाली देहात में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.