Hardoi News: तालाब के बाहर दिखा मगरमच्छ, ख्वाजगीपुर में गांव में दहशत
हरदोई, जुलाई 12 -- Hardoi News: पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ख्वाजगीपुर गांव में तालाब के बाहर एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ के बाहर निकलने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ तालाब से निकलकर बाहर आ गया था। स्थिति को देखते हुए लोगों ने एहतियात के तौर पर बच्चों और मवेशियों को तालाब के आसपास जाने से रोक दिया। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दारोगा अवनेश ने बताया कि तालाब में बड़ी मात्रा में जलकुंभी फैली हुई है, जिसके कारण मगरमच्छ का रेस्क्यू अभियान चलाने में कठिनाई आ रही है। यह भी पढ़ें- Roorki News: सिंचाई विभाग के कैंपस में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप पहले तालाब से जलकुंभी हट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.