Hardoi News: तालाब की जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल
हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: हरदोई। अटवा असिगांव गांव में तालाब की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, ईंट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष के रफीक, नौसीन और सरजहां तथा दूसरे पक्ष के गफूर घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। पुलिस के अनुसार रफीक, मोनू, आमीन, सुफियान, जुल्ले तथा दूसरे पक्ष के सलीम, सलमान, अनीस, आसीन और गफूर समेत अन्य अज्ञात लोगों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। कोतवाल हरिनाथ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.