Hardoi News: ताजपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
हरदोई, अगस्त 12 -- Hardoi News: सुरसा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में बुधवार दोपहर बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी अनुरोध उर्फ गुल्लन के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि अनुरोध उर्फ गुल्लन पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके भाई अशोक सिंह, उदय प्रताप सिंह और वीरपाल सिंह हैं। परिजनों के अनुसार दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। गुल्लन अविवाहित थे। परिजनों ने बताया कि गुल्लन नशे का आदी था। बुधवार दोपहर वह गांव के बाहर दक्षिण दिशा स्थित बाग की ओर गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ से गमछे के सहारे उसका शव लटका दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.