हरदोई, सितम्बर 28 -- Hardoi News: बिलग्राम। सिटी पब्लिक स्कूल बिलग्राम मे तहसील स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तहसील के मल्लावां, माधौगंज,सांडी तथा बिलग्राम के 25 स्कूलों के 115 छात्र तथा छात्राओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह 'आशु' ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश निरंतर विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सपना है कि 2047 तक भारत एक विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बने। हम सभी को मिलकर इस संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं ज्ञान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: ब्लॉक स्तरीय प...