Hardoi News: तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग पर अधिवक्ताओं का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
हरदोई, जुलाई 22 -- Hardoi News: संडीला। तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पुरानी तहसील परिसर में चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के कार्यों पर नाराजगी जताते हुए न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम खान और मंत्री नागेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि 20 जुलाई से तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि तहसीलदार अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। कई बार वार्ता के बावजूद उनके कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसीलदार के कार्यकाल में विवादित पत्रावलियों का निस्तारण नहीं किया गया है। कई मामलों में प्रार्थना पत्र दाखिल होने के बावजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.