Hardoi News: तमंचे के साथ वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार
हरदोई, सितम्बर 15 -- Hardoi News: सुरसा। सेमरा चौकी पुलिस को व्हाट्सएप ग्रुप में थानाक्षेत्र के कमरौली गांव निवासी युवक का तमंचे के साथ वीडियो और फोटो वायरल होने की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान युवक की पहचान लकी निवासी कमरौली के रूप में हुई। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर गुलाबी शर्ट पहने युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम लकी बताया। एक देसी तमंचा निकालकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.