Hardoi News: तमंचा और कारतूस के साथ टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर पकड़ा
हरदोई, अक्टूबर 6 -- Hardoi News: टड़ियावां। अवैध असलहों के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन की गाइड लाइन व मुखबिर की सूचना पर एक टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से 12 बोर का तमंचा और एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरबटापुर गांव के रहने दयाराम को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त दयाराम पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया। इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने बताया कि अभियुक्त दयाराम हिस्ट्रीशीटर होने के साथ थाने का टॉप टेन अपराधियों की फेहरिस्त में शामिल है। इंस्पेक्टर श्री हुसैन ने कहा कि अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.