Hardoi News: ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकली राम बारात
हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: शाहाबाद। रामलीला मेला पठकाना की श्री राम बारात शहर के बीच धूमधाम और भव्यता के साथ निकाली गई। भगवान राम की आकर्षक झांकी के साथ निकली बारात में शामिल श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। बारात में विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों में सजे कलाकारों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की। मेला अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू ने प्रसाद का वितरण भी किया। महिलाएं, पुरुष और बच्चे अपने घरों से निकलकर बारात देखने पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से भी आवश्यक इंतजाम किए गए, भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: धूमधाम के साथ निकली भगवान श्रीराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.