हरदोई, अक्टूबर 21 -- Hardoi News: बेनीगंज। अमरगंज गांव निवासी 59 वर्षीय होमगार्ड इंद्रपाल कस्बा बेनीगंज चौराहा पर सुबह से शाम तक ड्यूटी करता था। ड्यूटी के दौरान बाथरूम करने जा रहा था। तभी उसकी तबीयत खराब हो गई। सहयोगी होमगार्ड निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने सीएचसी कोथावां ले जाने की सलाह दी। अस्पताल पहुंचने के पहले उसकी मौत हो गई। मृतक की चार बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी हैं। दो बेटे हैं। बड़े बेटे नीरज ने बताया मैं मौके पर पहुंचा तो पिता की मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया लगभग तीन बजे कस्बा चौराहा पर तैनात होमगार्ड की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। तुरंत ही उपचार के लिए भेजा गया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...