Hardoi News: डेयरी पर दूध देकर लौट रहे प्रधान पुत्र को पीटा, तीन पर रिपोर्ट
हरदोई, सितम्बर 22 -- Hardoi News: बेहटा गोकुल। मोदीपुर के प्रधान मनोज कुमार राठौर का बेटा सत्यम मंगलवार सुबह खेरिया निवासी पंकज की डेयरी पर दूध देने गया था। आरोप है दूध देकर लौटते समय रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे शोभित, अंकित और मनोज ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज के बाद आरोपितों ने लात-घूंसों से पीटा। मारपीट में सत्यम बेहोश हो गया। सत्यम की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.