Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार हॉकर की मौत
हरदोई, अगस्त 19 -- Hardoi News: बिलग्राम। परसोला गांव के निकट बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार हॉकर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल 45 वर्षीय अनिल सिंह की मौत हो गई। वह रोज की तरह साइकिल से अखबार बांटने निकले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परसोला निवासी अनिल सिंह अखबार बांटने के साथ खेती-बाड़ी भी करते थे। बुधवार सुबह वह साइकिल से अखबार वितरण के लिए जा रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल डीसीएम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.