Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से मासूम की मौत
हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: गोपामऊ, संवाददाता। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ में रविवार दोपहर पुलिस चौकी और नगर पंचायत गेट के पास डीसीएम की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जताई और व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। हरियावां थाना क्षेत्र के मुरवा गांव निवासी आजाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे पत्नी को चूड़ी दिलाने के लिए बेटे अलफैज को साइकिल पर बैठाकर गोपामऊ आ रहे थे। अलफैज साइकिल के पीछे कैरियर पर बैठा था। इसी दौरान हरदोई की ओर से आ रही डीसीएम ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चा उछलकर वाहन के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। अलफैज पांच भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत की खबर मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.