हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: मल्लावां/माधौगंज। माधौगंज-कन्नौज मार्ग पर स्थित सेलापुर चौराहे के पास गुरुवार सुबह सड़क हादसे में साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना जैसे परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। माधौगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पडरा लखनपुर निवासी सरोज कुमार की 13 वर्षीय बेटी रिया पटेल श्री दर्शनलाल वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज ईश्वरपुर सांई में कक्षा छह की छात्रा थी। गुरुवार सुबह वह अपनी साइकिल से कॉलेज जा रही थी। जैसे ही वह सेलापुर चौराहे के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रिया की मौके पर मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था पर आगे रेलवे गेट बंद होने से वह फंस गया। तब चालक गाड़ी मौक...