Hardoi News: डीजे की धुन पर झूमते हुए सड़कों पर निकले शिवभक्त
हरदोई, अगस्त 16 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। सावन में भगवान शिव की भक्ति में डूबे कांवड़ियों का उत्साह रविवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर देखने को मिला। डीजे की धुन पर झूमते हुए शिवभक्तों के जत्थे हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए अलग-अलग शिवालयों के लिए रवाना हुए। राजघाट से गंगाजल लेकर निकले कांवड़ियों के कारण प्रमुख मार्ग शिवभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। राजघाट से कांवड़ लेकर निकले कुछ जत्थे लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ स्थित शिव मंदिर के लिए रवाना हुए। वहीं कई कांवड़िए नैमिषारण्य स्थित महादेव देवेश्वर शिव मंदिर, मल्लावां क्षेत्र के सुनासीर शिव मंदिर और बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सकाहा स्थित संकटहरण शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकले। कांवड़ियों के जत्थे रास्ते भर डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भगवान शिव के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.