Hardoi News: डीएम ने जिला पुस्तकालय के निरीक्षण में व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: हरदोई। डीएम अनुनय झा ने गुरुवार को राजकीय जिला पुस्तकालय का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने पुस्तकालय परिसर, अध्ययन कक्षों एवं कार्यालय कक्ष का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि पुस्तकालय में सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। पुस्तकालय में अनुशासन का कड़ाई से पालन कराया जाए। अधिकृत सदस्यों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रखा जाए। प्रवेश के समय सदस्यता संबंधी प्रमाण पत्र की अनिवार्य रूप से जांच करें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और परिसर में स्वच्छता रहे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: जिला पुस्तकालय से विद्यार्थियों और प्रतियोगी छात्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.