Hardoi News: डीएपी की जगह नकली खाद निकलने को लेकर किसान व दुकानदार भिड़े
हरदोई, नवम्बर 2 -- Hardoi News: कछौना। कस्बे में कई स्थानों पर डीएपी व अन्य नकली खाद धड़ल्ले से बेचे जाने के आरोप लग रहे हैं। सोमवार गौसगंज रोड स्थित एक खाद की दुकान से खरीदी गई डीएपी खाद नकली होने का आरोप लगाकर वापस करने दुकान पर पहुंचे किसान से अभद्रता हुई। इसकी शिकायत पीड़ित किसान ने स्थानीय कोतवाली समेत एसडीएम सण्डीला से की। मौके पर पहुंची पुलिस व राजस्व टीमों ने जांच करते हुए खाद का सैम्पल लिया है। मतुआ के ग्राम लायखेड़ा निवासी किसान दिनेश कुमार ने बताया कि वह स्थानीय कस्बे के गौसगंज रोड स्थित दुकानदार से डीएपी खाद लेकर गया था। घर जाकर देखा तो खाद से कोयले जैसा पाउडर निकल रहा था। नकली होने की आशंका से किसान दिनेश व गंगा प्रसाद जब दुकान पर खाद वापस करने पहुंचे तो आरोप है कि दुकानदार ने किसान से अभद्रता की। इसकी शिकायत जब स्थानीय पुलिस व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.