हरदोई, अक्टूबर 14 -- Hardoi News: बेनीगंज। प्रतापनगर पुलिस चौकी के निकट बुधवार सुबह करीब चार बजे मौरंग लदे डम्पर और धान लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर घायल हो गया। उसका एक पैर टूट गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी कोथावां भेजा गया। डम्पर मौरंग लेकर मिश्रिख सीतापुर की ओर जा रहा था। तभी सामने से धान लदी सोनालिका ट्रैक्टर ट्रॉली नैमिषारण्य की ओर से प्रतापनगर चौराहे की तरफ आ रही थी। प्रतापनगर पुलिस चौकी के निकट दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर चालक मोहम्मद खुशनूर निवासी ग्राम अमरौधा थाना भोगनीपुर कानपुर देहात का पैर वाहन में फंस गया। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घायल चालक के परिजनों और वाहन मालिक को सूचना दे दी गई है। ह...