Hardoi News: डग्गामार वाहनों पर रोक की मांग, रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
हरदोई, अक्टूबर 28 -- Hardoi News: हरदोई। रोडवेज मार्गों पर अवैध वाहनों के संचालन के विरोध में बुधवार को यूपी रोडवेज एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने हरदोई डिपो परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजकर डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही समस्या का समाधान न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि रोडवेज मार्गों पर डग्गामार बसों और अन्य अनधिकृत वाहनों के संचालन से परिवहन निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्रदर्शन में क्षेत्रीय संरक्षक आरके मौर्य, क्षेत्रीय मंत्री प्रेम शंकर कोष्टा, शाखा अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवम त्रिपाठी और ई. सत्य नारायण शर्मा समेत डिपो कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sha...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.