Hardoi News: ठेके का शटर तोड़ 87 हजार की नकदी और शराब ले गए चोर
हरदोई, अक्टूबर 13 -- Hardoi News: कछौना, संवाददाता। अंग्रेजी शराब व बीयर की शॉप में शटर का लॉक तोड़ चोरों ने बियर व शराब की बोतलों के साथ 87 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। कस्बे के मुख्य चौराहे के निकट सोमवार की देर रात चोरों ने एक अंग्रेजी शराब और बीयर की कंपोजिट दुकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने दुकान के शटर का लॉक तोड़कर शॉप में रखी 87 हजार की नगदी सहित भारी मात्रा में शराब और बीयर की बोतलों को पार कर दिया। चौराहे से चंद कदम दूर ज्ञानपुर मोड़ के पास स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर की कंपोजिट शॉप में हुई इस वारदात की जानकारी मंगलवार की भोर में हुई तो हड़कंप मच गया। दुकान के सेल्समैन राजीव कुमार ने बताया इस वारदात की सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गयी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.