हरदोई, जुलाई 7 -- Hardoi News: हरदोई। सौतेरा गांव निवासी रामनरेश ने बघौली थाना क्षेत्र के खददीपुरवा निवासी अश्वनी उर्फ लल्ला पर ट्रैक्टर हड़पने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले उसने अपना मैसी 7250 ट्रैक्टर काम कराने के लिए आरोपी को दिया था पर बार-बार मांगने के बावजूद ट्रैक्टर वापस नहीं किया गया। आरोप है 25 अगस्त 2025 को ट्रैक्टर मांगने पर आरोपी ने बताया कि ट्रैक्टर दिल्ली में चल रहा है। उसे हर माह 15-20 हजार की आमदनी हो रही है। ट्रैक्टर नहीं देगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके बेटे के साथ भी अभद्रता की गई और मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...