हरदोई, अगस्त 23 -- Hardoi News: कल्याणमल, संवाददाता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कोथावां-अतरौली मार्ग पर शनिवार शाम यूकेलिप्टस लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को सीएचसी कोथावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया है। गांव काकूपुर निवासी विजय बहादुर मौर्या 48 वर्षीय शनिवार को कोथावां बाजार सब्जी खरीदने आए थे। शाम करीब छह बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। कोथावां-अतरौली मार्ग पर वीरेंद्र गुप्ता के घर के पास सामने से आ रही यूकेलिप्टस लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: खड़े ट्रक में पीछ...