Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में बावन नहर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। भिठारी गांव निवासी मुनीश कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक, मुनीश बावन से ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। तभी बावन नहर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी बावन पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुनीश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी शिवानिका की करीब एक साल पहले अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत हो गई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.