Hardoi News: ट्रैक्टर की डिग्गी से 42 हजार की नगदी और मोबाइल चोरी
हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। सांडी क्षेत्र में धान व्यापारी के ट्रैक्टर की डिग्गी से चोर 42 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई तो पीड़ित ने पिता के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव पिपरी मजरा छितरामऊ निवासी गोवर्धन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पुत्र धर्मेंद्र के साथ आसपास के गांवों में किसानों से धान खरीदकर बाजार में बेचता है। शनिवार देर रात खरीदे गए धान को ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर गांव निवासी भैयालाल के दरवाजे पर खड़ा कर दिया था। इसके बाद ट्रैक्टर की डिग्गी में नगदी और मोबाइल रख दिया। गोवर्धन के मुताबिक, उसका पुत्र धर्मेंद्र पड़ोस में चारपाई डालकर सो गया। सुबह जब वह मोबाइल निकालने के लिए ट्रैक्टर की डिग्गी खोलने पहुंचा तो उसमें रखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.