हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में हरदोई रोड पर गोपीपुरवा के पास शुक्रवार शाम ट्रैक्टर और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में माधौगंज थाना क्षेत्र के अटवा निवासी ज्ञानेंद्र (45), बघौली थाना क्षेत्र के अहमदपुर निवासी अमित कुमार (16) और राजेश (42) शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। बघौली पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...