Hardoi News: ट्रेन से कटकर युवक की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम
हरदोई, नवम्बर 21 -- Hardoi News: माधौगंज। माधौगंज थानाक्षेत्र के ग्राम रुकनापुर निवासी गौरव उर्फ सूरज की शुकवार शाम करीब चार बजे ट्रेन से कटकर जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों के मुताबिक युवक रेलवे ट्रैक के पास टहल रहा था। तभी अज्ञात कारणों के चलते वह जम्बूतवी ट्रेन की चेपट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक अविवाहित है तीन भाइयों में छोटा था। हादसे के बाद परिजन रो-रोकर बदहवास हैं। बताया जाता है पिता रामआसरे व बड़ा भाई रामलखन और छोटा भाई पवन बेरिया घाट जाने की तैयारी कर रहे थे। अचानक घटना की जानकारी हुई तो शव देखकर फफक पड़े। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.