हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: कछौना। दलेलनगर रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात दलेलनगर रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय एक ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया ग्राम बाघाडांडा निवासी 31 वर्षीय विकास औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता था। जीआरपी बालामऊ चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने बताया शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...