Hardoi News: ट्रेन पकड़ने के प्रयास में हादसा, अधेड़ के दोनों पैर कटे
हरदोई, अक्टूबर 19 -- Hardoi News: संडीला। गौसगंज निवासी 48 वर्षीय नीरज लखनऊ में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। रोज संडीला से ट्रेन से काम पर जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शी आदेश के मुताबिक, सोमवार को नीरज स्टेशन पर देर से पहुंचे तब तक ट्रेन चल चुकी थी। उन्होंने दूसरी ओर से दौड़ते हुए ट्रेन पकड़ने का प्रयास किया। पीछे के दो डिब्बों में चढ़ने की कोशिश की। ट्रेन की रफ्तार तेज होने से वह चढ़ नहीं पाए और फिसलकर गिरने से उसके पहियों की चपेट में आ गए। घायल नीरज को सीएचसी संडीला पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार नीरज के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.