Hardoi News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसका शव किलोमीटर संख्या 1184/24-26 के बीच ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 31 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को ट्रैक के बीच एक युवक का शव पड़ा मिला। उसके दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में मोरध्वज नाम लिखा हुआ था। इसके आधार पर उसकी पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सेवा निवासी मोरध्वज पुत्र ब्रह्मानंद के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे युवक के चाचा अमरपाल पुत्र लेखराम ने शव की पहचान अपने भतीजे के रूप में की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.