हरदोई, जुलाई 17 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर हरिनाथ सिंह के अनुसार, शुक्रवार करीब 2:30 बजे स्टेशन मास्टर ने किलोमीटर संख्या 1170/10 के पास एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना दी। उपनिरीक्षक राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम मोहनपुरवा मजरा बहर निवासी 45 वर्षीय सियाराम के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...