Hardoi News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत
हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: संडीला। संडीला कस्बे में मुख्य रेलवे क्रॉसिंग के पास लखनऊ-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जीआरपी चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव की तलाशी लेने पर पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक ने पैंट और शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.