Hardoi News: ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
हरदोई, अगस्त 2 -- Hardoi News: कछौना। ग्राम पूरा के निकट गुजरी लखनऊ-मुरादाबाद रेल लाइन पर एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शनिवार की देर रात पूरा निवासी बुजुर्ग महावीर प्रसाद तिवारी गांव के निकट गुजरी रेल लाइन को क्रॉस कर रहे थे। इसी बींच एक ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.