Hardoi News: ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर बघौली स्टेशन पर किसान यूनियन का धरना
हरदोई, अगस्त 31 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। किसान यूनियन ने लंबे समय से चली आ रही जनसमस्या का समाधान कर बघौली स्टेशन पर आवश्यक ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। धरने का नेतृत्व रावेन्द्र सिंह चौहान ने किया। प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी मौके पर तैनात रहे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अनुपम तिवारी को सौंपा। एसओ बघौली प्रशांत दुबे ने बताया कि धरना शांतिपूर्ण रहा। किसान यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रेनों का ठहराव न होने से क्षेत्र के यात्रियों, किसानों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.