Hardoi News: ट्रेडिंग के नाम पर 1.25 करोड़ की ठगी, चार पर केस
हरदोई, अक्टूबर 5 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर करीब एक करोड़ 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिलग्राम निवासी शुभम दीक्षित ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि जुलाई 2025 में लखनऊ के अलीगंज स्थित निजी अस्पताल में बेटे के इलाज के दौरान उसकी मुलाकात विजय शंकर शुक्ला से हुई थी। इसके बाद अलीगंज प्लाजा स्थित एक फ्लैट में ट्रेडिंग बिजनेस में निवेश पर 100 प्रतिशत रकम वापस करने का भरोसा दिया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक भरोसे में आकर उसने अलग-अलग किस्तों में करीब 21.50 लाख रुपये निवेश किए। शुरुआत में कुछ रकम वापस की गई, लेकिन बाद में मूलधन लौटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.