हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में हरपालपुर थाना क्षेत्र में एक शराबी के हाई वोल्टेज ड्रामे से इलाकाई पुलिस हलकान रही। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर गांव में गांव का ही एक युवक राघवेंद्र सिंह गांव के बाहर लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ गया। हो हल्ला करते हुए कभी पड़ोस के किसी व्यक्ति के साथ मारपीट होने की बात कह रहा था। तो कभी बिजली विभाग को गाली गलौज कर रहा था। हालांकि उस समय बिजली नहीं आ रही थी।जिससे बडा हादसा टल गया। मामले की सूचना पाकर पहुंचे लाइनमैन ने पीआरबी 112 को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा कर शराबी युवक को ट्रांसफार्मर से नीचे उतार लिया तथा हिदायत देकर मौके से छोड़ दिया है। घटना को लेकर जे ई सुनील कुमार ने बताया संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्थानीय कोत...