Hardoi News: ट्रक की टक्कर से सीतापुर के युवक की मौत
हरदोई, जुलाई 7 -- Hardoi News: पिहानी। पिहानी कस्बे के जेबीगंज रोड पर मंगलवार को एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सीतापुर के महोली थानाक्षेत्र के टिकरा कला गांव निवासी अमित यादव पिहानी थानाक्षेत्र के सरेंहजू गांव स्थित अपने बहनोई जितेंद्र के घर आया हुआ था। मंगलवार को वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पिहानी कस्बे के निकट जेबीगंज रोड पर एक ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी पिहानी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहनोई घायल सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.