Hardoi News: टोल प्लाजा पर खड़े डाले से 15 डिब्बे पेंट चोरी
हरदोई, अगस्त 5 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। सुरसा थाना क्षेत्र में पचकोहरा टोल प्लाजा के पास खड़े एक मालवाहक डाले से चोर 15 डिब्बे पेंट चोरी कर ले गए। पीड़ित चालक की तहरीर पर थाना सुरसा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदायूं निवासी चालक सुधीर लखनऊ स्थित जेएसडब्ल्यू डीलक्स लिमिटेड से पेंट लादकर बरेली जा रहे थे। 31 जुलाई की रात वह पचकोहरा टोल प्लाजा के पास वाहन खड़ा कर आराम करने लगे। देर रात नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि वाहन की रस्सी और तिरपाल काटकर चोर करीब 15 डिब्बे पेंट चोरी कर ले गए। सूचना पर चालक ने थाना सुरसा पहुंच कर तहरीर दी। यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा पर खड़े डाले से 15 डिब्बे पेंट चोरी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.