Hardoi News: टोटियों से निकला गंदा और बदबूदार पानी, लोगों में रोष
हरदोई, सितम्बर 27 -- Hardoi News: पाली। नगर पंचायत की पाइप लाइन से घरों तक पहुंचाए जा रहे पानी में रविवार शाम अचानक गंदगी और बदबू आने लगी। टोटियों से काला और कीचड़युक्त पानी निकलने से लोगों में चिंता बढ़ गई। लोगों ने मामले की शिकायत नगर पंचायत के जलापूर्ति पटल प्रभारी से की है। कस्बे में अधिकांश लोग नगर पंचायत की पाइप लाइन से होने वाली जलापूर्ति पर निर्भर हैं। घरों में कनेक्शन लेकर उपभोक्ता हर माह पानी का बिल भी अदा करते हैं। रविवार शाम करीब तीन बजे शुरू हुई जलापूर्ति में साफ पानी के बजाय गंदा पानी आने लगा। लोगों का कहना है कि पानी के साथ कीचड़ जैसा पदार्थ भी निकल रहा था। बरसात के मौसम में दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों को संक्रमण और बीमारियों का डर सता रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। नगर पंचायत के जलापूर्ति पट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.