Hardoi News: टेभनापुर की सड़क पर मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
हरदोई, सितम्बर 11 -- Hardoi News: सांडी (हरदोई)। जिले में सांडी थाना क्षेत्र के टेभनापुर गांव में डामर सड़क पर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को जल्द पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि मगरमच्छ के सड़क पर आने से राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को खतरा बना हुआ है। सुलखान और रामजीत ने बताया कि वे गुरुवार रात दूध संग्रह करने जा रहे थे तभी टेभनापुर से मलवा जाने वाली डामर सड़क पर मगरमच्छ चहलकदमी करता दिखाई दिया। मगरमच्छ को सड़क पर देखकर वे दोनों सहम गए। इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। जानकारी मिलने पर नौशाद, दिनेश, अवधेश समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ का पीछा किया तो वह कई बार सड़क पर रुक गया। इसके बाद वह फिर आगे बढ़ गया। काफी प्रयास के बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.