हरदोई, सितम्बर 26 -- Hardoi News: हरदोई। राज्य योजना ग्रामीण के तहत जिले में लघु सेतु व पहुंच मार्ग बनाने के लिए शासन से बजट मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 11 करोड़ 83 लाख 83 हजार रुपये की लागत से सात छोटे पुल पुलियां व पहुंच मार्ग बनेंगे। लोक निमार्ण विभाग को पहली किश्त में दो करोड़ 36 लाख 76 हजार रुपये की धनराशि आवंटित कर दी गई है। एक लाख से अधिक ग्रामीणों को पुल व पुलिया बनकर तैयार होने के बाद आने-जाने में राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड, निर्माण खंड दो को काम कराने की जिम्मेदारी दी गई है। बीएनएन मार्ग से जरेला संपर्क मार्ग के चेनेज 2700 पर आरसीसी पुलिया के लिए लागत 139.21 लाख के सापेक्ष 27.84 लाख रुपये, खैरुद्दीनपुर बेरिया नजीरपुर लोकईयापुरवा मार्ग के किमी चार से झरियनपुरवा ...