हरदोई, सितम्बर 13 -- Hardoi News: टड़ियावां। भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के अथक प्रयासों और उनकी सिफारिश पर टड़ियावां ब्लॉक की दो सड़कों की शासन से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया की कार्रवाई में तेजी लाई गई है। भाजपा विधायक श्री प्रकाश के प्रस्ताव पर सिकरोहरी लिंक मार्ग से गौराडांडा होते हुए बरबटापुर एवं बीपी मार्ग पर संजीव हलधर के मकान के पास से खुद्दी संपर्क नवीनीकरण के जारी की गई वित्तीय प्रथम किश्त के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का प्रयास है, कि बरसात के पहले सारी कार्यवाही एवं तैयारियां पूरी कर ली जायें। इन दोनों मार्गों के नवीनीकरण होने से हजारों लोगों को सहूलियत मिलेगी। भाजपा विधायक श्री प्रकाश ने कहा कि सड़क निर्माण व गुणवत्ता पर नजर रखी जायेगी। कहा कि उनकी ओर जल्द निर्माण शुरू कराने के पूरे...