हरदोई, जुलाई 17 -- Hardoi News: टड़ियावां। गांव गंगई मजरा जयराजपुर के दलित श्रीचंद्र ने पुलिस से शिकायत में गांव के चार युवकों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित श्री चंद्र के मुताबिक 26 जुलाई की रात 8:30 बजे उसका पुत्र दिवाकर व गांव निवासी मनोज के पुत्र अंशुल के साथ गाय चराने दक्षिण दिशा में गया था। आरोप है कि विपक्षी गांव के विनय गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अंशुल गुप्ता और कृष्णा गुप्ता ने यूकेलिप्टिस पेड़ों के पास गाय के चले जाने से आरोपितों ने उसके बेटे को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। एसओ इख्तियार हुसैन ने बताया कि तहरीर के मुताबिक आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...