Hardoi News: टड़ियावां में जमीन पर जबरन कब्जा करने पर रिपोर्ट
हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: टड़ियावां। ग्राम बेहटी के रामसागर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत में बताया कि गांव रामसागर शुक्ला ने उसकी जमीन में जबरन अवैध रूप से यूकेलिप्टस के पेड़ लगा दिये। पीड़ित रामसागर एसपी अशोक कुमार मीणा से शिकायत में बताया कि मामले में राजस्व के अफसरों उसने शिकायत की। क्षेत्रीय लेखपाल और अन्य कर्मियों ने उसकी जमीन के पैमाइश कर उसके सुपुर्द कर दी। आरोप है कि राजस्व अफसरों के समझाने बुझाने के बाद भी विपक्षी रामसागर उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। विरोध जताने पर उसे जातीसूचक गालियां देते हुए जान से मारने के लिए आमादा हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक इख़्तियार हुसैन ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज़ कर सीओ हरियावां को जांच सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.