Hardoi News: टड़ियावां में एंटी रोमियो के हत्थे चढ़ा शोहदा, गिरफ्तार
हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: टड़ियावां। थाना क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। थाने के उपनिरीक्षक नरेन्द्र प्रसाद दुबे, महिला कांस्टेबल पूजा तिवारी और अन्य महिला आरक्षियों के साथ क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान हरिहरपुर तिराहे के पास मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि ऊर्मिला देवी इंटर कॉलेज के सामने एक युवक छात्राओं और महिलाओं पर फब्तियां कस रहा है। कुछ देर में पुलिस ने उसे दबोच लिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: शोहदा धराया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित पुत्र नरेश, निवासी ग्राम सलेमपु थाना टड़ियावां का रहने वाला बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.