Hardoi News: झूले का पाइप बिजली के तार से छूने पर दो बच्चों को लगा करंट
हरदोई, सितम्बर 9 -- Hardoi News: हरदोई। कृष्णानगर बर्बटापुर के पास भगवान शिव मंदिर परिसर में बुधवार को भंडारे के दौरान झूला लगाने के समय पाइप बिजली के तार से छू गया। इससे पाइप में करंट उतर आया और पास खड़े दो बच्चों को झटका लग गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को सीएचसी ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई। इसके बाद बच्चे अपने परिजनों के साथ घर चले गए। पुलिस के मुताबिक, घटना में किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.